छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती के अवसर पर नगर निगम जगदलपुर द्वारा विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत गंगा मुंडा तालाब के 11 घाटों की सफाई का कार्य लगातार किया जा रहा है। यह अभियान पिछले एक महीने से चल रहा है। छठ महापर्व के दौरान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सबसे अधिक श्रद्धालु गंगा मुंडा तालाब पहुंचते हैं।