धमतरी: जिले में लगातार हुई बारिश से गंगरेल सहित अन्य बांधों का जलस्तर बढ़ा
धमतरी जिले में महानदी परियोजना अंतर्गत गंगरेल, मुरूमसिल्ली, दुधावा और सोंढूर जलाशयों के कैचमेंट एरिया में दो दिनों तक हुई लगातार बारिश के कारण जलस्तर और जलभराव में वृद्धि दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गंगरेल बांध का वर्तमान जलस्तर 343.75 मीटर है, जबकि पूर्ण जलभराव स्तर 347.75 मीटर है। जलाशय में लगभग 74.68 प्रतिशत लाइव स्टोरेज।