बीना: तीन दिवसीय एरन महोत्सव बुधवार से शुरू! कृषि उपज मंडी में बैठक के बाद विधायक ने बांटे आमंत्रण
Bina, Sagar | Jan 13, 2026 संस्कृत विभाग द्वारा आयोजित इस उत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी है।मंगलवार करीब 12:30 बजे विधायक निर्मला सप्रे ने कृषि उपज मंडी में व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने सभी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रण पत्र देकर महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। तीन दिवसीय महोत्सव 14 15 और 16 जनवरी को आयोजित होगा।