कनवास: अरलाई में निकाली गई कलश यात्रा, हवन पूजन किया गया
Kanwas, Kota | Dec 27, 2024 अरलाई गांव में शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे भागवत कथा की कलश यात्रा चारभुजानाथ मंदिर परिसर से शुरू की गई जो सम्पूर्ण गांव में भ्रमण करके वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु पीले वस्त्र पहन कर व सिर पर कलश धारण कर शामिल हुई। इससे पूर्व कथा स्थल पर हवन पूजन किया गया।