कनवास: सातलखेड़ी में बाइक और ट्रक की भिड़ंत, दुर्घटना में घायल बाइक सवार को किया गया झालावाड़ रेफर
Kanwas, Kota | Dec 28, 2024 सातलखेड़ी में शनिवार देर रात करीब 8 बजे कोटा स्टोन से भरे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना के दौरान बाइक पर कुम्भकोट निवासी भवानी सिंह सवार था। जिसको गम्भीर चोटें आई है। आसपास के लोगो ने भवानी को घायल अवस्था मे नजदीकी अस्पताल पहुचाया जहां डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ रैफर कर दिया।