लोहारू: लोहारू के शहीद महावीर किसान भवन परिसर में शहीद महावीर सिंह को श्रद्धांजलि देकर किसानों ने भरी हुंकार
Loharu, Bhiwani | Feb 19, 2024 हरियाणा के पहले शहीद किसान महावीर सिंह फरटिया की 44 वें शहादत दिवस के अवसर पर लोहारू के शहीद महावीर किसान भवन परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता खाप चौरासी के प्रधान कर्मबीर फरटिया ने की। बता दें प्रदेश में किसानों की मांगों को लेकर 19 फरवरी 1981 को हरियाणा के पहले बलिदानी किसान महावीर फरटिया ने अपने प्राणों की आहुति डाली थी।