सैंपऊ थाना क्षेत्र में तसीमो के पास पार्वती पुल पर शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। NH-123 पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान महेंद्र सिंह कुशवाह निवासी अघापुर, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद सड़क के बीचों-बीच ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से हाईवे पर लंबा ज