सेन्हा: सेन्हा बरही चटकपुर के समीप एक ट्रक ने बिजली पोल को मारी टक्कर, ट्रांसफार्मर हुआ क्षतिग्रस्त, बिजली व्यवस्था हुआ ठप।
सेन्हा चटकपुर के समीप एक ट्रक ने बिजली पोल को टक्कर मार दी। जिससे पोल में स्थापित ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया है। बिजली पोल भी उखड़ कर गिर गया है। ट्रांसफार्मर गिर जाने की वजह से स्थानीय गांव की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गया है।