सांगोद: गोण मंडी में बड़ा हादसा टला, ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराया, मची अफरा-तफरी
Sangod, Kota | May 18, 2026 सांगोद की स्थानीय गौण कृषि उपज मंडी में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित ट्रक अचानक बिजली के खंभे से जा टकराया। तेज धमाके की आवाज सुनते ही मंडी परिसर में मौजूद किसान, व्यापारी और मजदूर घबराकर मौके की ओर दौड़ पड़े। जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रातः 11बजे मंडी में सामान की आवाजाही के दौरान ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा,