जहानाबाद के दक्षिणी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त डॉ. प्रीति ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया और विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं तथा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।