इफको आंवला में नैनो यूरिया प्लस नैनो डीएपी (तरल) उर्वरक संयंत्र का निरीक्षण किया गया। इफको के निदेशक (तकनीकी) ए के शर्मा और आंवला इकाई के वरिष्ठ महाप्रबंधक सत्यजित प्रधान ने बुधवार को दोपहर दो बजे संयुक्त रूप से यह निरीक्षण किया। इस दौरान किसानों को नैनो तरल उर्वरक अपनाने और अधिक उपज प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।