चकिया: जागेश्वर धाम में मनाया गया ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’, विधायक कैलास खरवार समेत अधिकारियों ने किया जलाभिषेक
जागेश्वर धाम मंदिर परिसर में सोमवार सुबह 11 बजे को ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का आयोजन हुआ । कार्यक्रम में विधायक कैलास खरवार, बीजेपी जिलाध्यक्ष काशीनाथ सिंह समेत कई अधिकारियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोमनाथ से संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। वक्ताओं ने कार्यक्रम में भारतीय संस्कृत पर प्रकाश डाला।