गृह रक्षा संगठन की 63वीं वर्षगांठ पर जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्थापना दिवस बारां, गृह रक्षा संगठन की स्थापना की 63वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शनिवार को गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, बारां में 63वां स्थापना दिवस समारोह पूर्ण हर्षोल्लास एवं गरिमामय माहौल में मनाया गया। मुख्य समारोह की शुरुआत सहायक प्रशासनिक अधिकारी द्वारा ध्वजारोहण के साथ की गई।