बूंदी: जिला स्तरीय विस्थापन समिति की बैठक हुई आयोजित, जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Bundi, Bundi | May 21, 2024 रामगढ़ विषधारी टाईगर रिजर्व बूंदी के कोर क्षेत्र में स्थित गांवों के विस्थापन के संबंध में जिला स्तरीय विस्थापन समिति की बैठक मंगलवार को जिला कलक्टर अक्षय गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें टाईगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित गांवों के विस्थापन को लेकर विचार विमर्श किया गया।बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।