बूंदी: चाइल्ड लाइन की टीम ने जिले में रुकवाए 6 बाल विवाह
Bundi, Bundi | May 21, 2024 चाइल्ड लाइन 1098 ने बूंदी में आयोजित हो रहे कंडिया इंदौर मध्य प्रदेश निवासी एक नाबालिग बालिका के बाल विवाह को रूकवाया। ताज्जुब की बात थी, कि यह बाल विवाह जिला मुख्यालय पर तहसील रोड़ के एक रिसोर्ट में बडी शान से किया जा रहा था।वही चाइल्ड लाइन की टीम ने घठला करवर में होने जा रहे 4 बाल विवाह एवं करवर मे होने जा रहे 1 बाल विवाह सहित कुल 6 बाल विवाह रुकवाए गये है।