बूंदी: बालचंद पाड़ा क्षेत्र में हिंसक वन्य जीव की हुई दस्तक, प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार सूअर को घसीटा हुआ ले गया पहाड़ी की ओर
Bundi, Bundi | May 21, 2024 बालचंद पाड़ा क्षेत्र में हिंसक वन्यजीव ने दस्तक देते हुए बीती रात पहाड़ी के रास्ते नीचे आकर सूअर की शिकार बनाकर घसीटता हुआ पहाड़ी की ओर ले गया। ममाले की सूचना मिलने पर क्षेत्रवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि वनविभाग के रेंजर हेमेंन्द्र सिंह ने जानकारी होने से इंकार करते हुए बताया कि हो सकता हैं कोई जानवर पहाड़ी से नीचे उतर आया हो।