मंझनपुर: कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में शक्ति वंदन कार्यक्रम से गूंजा, महिला सशक्तिकरण का दिया गया सशक्त संदेश
स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी में 16 अप्रैल से 18 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय शक्ति वंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सशक्तिकरण को समर्पित रहा, जिसका उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।