महसी: ललुही में अज्ञात कारणों से लगी आग, नगदी सहित गृहस्थी स्वाहा, झुलसे मवेशी और जली बाइक
खैरीघाट थाना क्षेत्र के ललुही गांव निवासी गुरदीन के घर अज्ञात कारणों से आग लग गई। परिजन जबतक कुछ समझ पाते और आग बुझाने का प्रयास करते उससे पहले आग की आगोश ने पूरे मकान को जद में कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जिससे अन्य घर चपेट में आने से बच गए। पीड़ित के मुताबिक एक बाइक, तीन हजार रुपए नगद, तथा गृहस्थी स्वाहा हो गई।