हैदरगढ़: त्रिवेदीगंज क्षेत्र में भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई
त्रिवेदीगंज क्षेत्र में मंगलवार 3 बजे तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। तेजवापुर, शिवनाम, जवाहरगंज, भिलवल और दहिला सहित विभिन्न स्थानों पर उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, अधिकारियों और सामाजिक संस्थानों ने डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया।