खरगोन शहर के खंडवा रोड स्थित एक पान गुमटी में बारिश के दौरान अचानक हुए शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान संचालक मनीष पाटीदार ने बताया कि बिजली के बार-बार बंद और चालू होने से शॉर्ट सर्किट हुआ। आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था।