इस्लामपुर: बौरीडीह पंचायत के डौरा गांव में भीषण आग, सात बीघा गेहूं की फसल जली
इस्लामपुर के क्षेत्र अंतर्गत बौरीडीह पंचायत के डौरा गांव में भीषण अग्निकांड में करीब सात बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फसल उसकी चपेट में आ गई। ग्रामीणों के सहयोग एवं काफी मशक्कत के बाद अग्निशमन दस्ता और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू प