पन्ना: खिरवा में समझाइश देकर रुकवाया गया बाल विवाह
Panna, Panna | Jun 20, 2026 पन्ना। ग्राम पंचायत इटवांखास अंतर्गत ग्राम खिरवा में बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाल विवाह रुकवाने की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बालिका के माता-पिता एवं परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए समझाइश दी।