मैहर: नेशनल हाईवे 30 पर बड़ा हादसा: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रक, ड्राइवर सुरक्षित
नेशनल हाईवे 30 पर तृप्ति ढाबा के सामने आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक तेज़ रफ्तार ट्रक अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रक का शीशा तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया।