शहपुरा: डिंडौरी सामान्य वन मंडल ने साल बोरर कीट नियंत्रण और सर्प रेस्क्यू को लेकर कर्मचारियों को बांटे किट
डिंडौरी सामान्य वन मंडल के अधिकारियों ने साल बोरर कीट नियंत्रणऔर सर्प रेस्क्यू को लेकर कर्मचारियों को ट्री ऑपरेशन और सर्प ऑपरेशन किट का सोमवार शाम 4:00 वितरण किया। दरअसल वन परिक्षेत्र में साल बोरर कीट का प्रकोप बढ़ जाने के कारण पेड़ों की सुरक्षा के लिए कर्मचारियों को ट्री ऑपरेशन किट तथा बारिश के मौसम में सर्पो से बचाव को लेकर किट का वितरण किया गया।