भिंड नगर: अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने उत्कृष्ट छात्रावास का किया निरीक्षण, आरओ मशीन सुधारने के दिए निर्देश
भिंड। मध्य प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे शासकीय आईटीआई रोड स्थित शासकीय सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावास में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही छात्रावास भवन की स्थिति देखी