प्रयास संस्था देवगढ़ द्वारा सामाजिक सुरक्षा परियोजना के अंतर्गत धरियावद ब्लॉक की 11 पंचायत के 34 गांव के पेसा गांव सभा व वन अधिकार समिति फेडरेशन की अर्धवार्षिक बैठक का आयोजन परिणय रिसोर्ट धरियावद में किया। फेडरेशन बैठक में पेसा गांव सभा व वन अधिकार समिति सदस्यों के पदाधिकारीयों सहित 175 संभागियों ने भाग लिया। फेडरेशन बैठक में उपस्थित संभागियों का स्वागत हुआ।