सागर नगर: नगर निगम कर्मचारी संघ ने की उपायुक्त एसएस बघेल को कार्यमुक्त करने की मांग, 9 जून को काम बंद करने की दी चेतावनी
नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सईद उद्दीन कुरैशी ने नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री को पत्र लिखकर मांग की है कि नगर पालिक निगम में प्रतिनियुक्ति पर उपायुक्त के पद पर पदस्थ एसएस बघेल को उनके प्रति नियुक्ति अवधि 19 मई को समाप्त होने पर तत्काल कार्य मुक्त किया जावे। अन्यथा की स्थिति में कर्मचारी संघ 9 जून को काम बंद हड़ताल करेगा।