सागर नगर: ग्राम सड़ेरी में कुएँ में गिरने से एक बालक की हुई मौत, पुलिस ने मर्ग किया कायम
बहेरिया थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम सड़ेरी में एक बालक कुएं में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। सूचना मिली थी कि कि ग्राम सड़ेरी निवासी देवकुमार पिता भरत पटेल 10 वर्ष की कुएं में गिरने से मौत हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस उक्त स्थान पर पहुंची ।