खरगोन में भाजपा के संभागीय प्रभारी राघवेंद्र गौतम की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमेंआजीवन समर्पण निधि अभियान की घोषणा की गई, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी से शुरू होगा। इस अभियान के तहत जुटाई गई राशि का 75प्रतिशत हिस्सा जिले को मिलेगा। प्रभारी ने बताया कि इसअभियान में सभी का समर्पण जरूरी है।