जबलपुर भाजपा संभागीय प्रभारी राहुल कोठारी ने कांग्रेस पर बड़ा सियासी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "नकल के लिए भी अक्ल जरूरी होती है" और कांग्रेस लंबे समय से भाजपा की नकल करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसके पास न तो कैडर है और न ही बुद्धि कि वह कोई काम अंजाम दे पाए।