इटावा: सपा सांसद ने कथावाचक के साथ हुई अमानवीय घटना को संविधान विरोधी बताया, कार्रवाई न होने पर सड़क से संसद तक होगा प्रदर्शन
Etawah, Etawah | Jun 23, 2025 बकेवर के दादरपुरा में कथावाचक उनके सहायक के साथ हुई अमानवीय घटना को लेकर सपा लोकसभा सांसद जितेंद्र ने सोमवार दोपहर 1 बजे उक्त घटना को संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों पर यदि पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक प्रदर्शन करेंगी, उन्होंने भाजपा को पिछड़ा दलित और महिला विरोधी बताया।