दलौदा: कचनारा अंडरब्रिज में तीन फीट जलभराव, स्कूली बच्चों से भरी बस निकली; वीडियो वायरल, ग्रामीणों में नाराजगी
मंदसौर जिले के कचनारा अंडरब्रिज में बारिश के बाद करीब तीन फीट पानी भर गया। इसके बावजूद स्कूली बच्चों से भरी बस और अन्य वाहन पानी के बीच से गुजरते रहे,वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई, लोगों ने तत्काल जल निकासी और स्थायी समाधान की मांग करते हुए बड़े हादसे की आशंका व्यक्त की,