गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में बेलगाम चोर: एक ही घर को तीसरी बार निशाना बनाया, ट्रक के बाद अब दो गायें चोरी
गया जिले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम लोगों में डर और नाराजगी का माहौल है। ताजा मामला बुधवार को सुबह 8 बजे मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के नैली स्थित मजार के पास का है, जहां चोरों ने एक ही परिवार को तीसरी बार निशाना बनाते हुए इस बार दो गाय चोरी कर ली। हैरानी की बात यह है कि इससे पहले भी इसी घर में दो बड़ी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं।