कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा राजस्व संबंधी कार्यों में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।