मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के लूसा गांव के पास सड़क किनारे पेड़ से बाइक सवार दो लोग टकराए, दोनों घायल, इलाज के दौरान रेफर
हनुमान गांव निवासी 28 वर्षी हिमांशु तथा 26 वर्षीय संदीप एक ही बाइक से बुधवार की दोपहर 1:00 बजे सोनभद्र की तरफ से मिर्जापुर की तरफ जा रहे थे बाइक सवार जैसे ही लूसा गांव के पास पहुंचे तभी बाइक पर से नियंत्रण खो बैठे और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गए जिसमें बाइक पे सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए राजगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों को सोनभद्र रेफर किया।