सुसनेर: नप का बड़ा एक्शन: नवीन बस स्टेण्ड से शुक्रवारिया तक CMO के नेतृत्व में वसूला हजारों का टैक्स, व्यापारियों में हड़कंप!
शुक्रवार शाम 6 बजे CMO हरिओम शर्मा के नेतृत्व में नप की टीम ने नवीन बस स्टैंड से लेकर शुक्रवारिया बाजार तक सीधे दुकानों, घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर दस्तक दी। इस औचक कार्रवाई से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर ही संपत्ति कर के 75 हजार, जल कर के 22 हजार और दुकान किराए के 26 हजार वुसल किये गए। इस कार्रवाई में नप अमला मुस्तेद रहा।