माण्डलगढ़: बागीद गांव में शमशान घाट के पास बेडच नदी में आया लाल केमिकल युक्त पानी, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
मांडलगढ़ उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत धाकड़ खेड़ी प्रथम के बागीद गांव के शमशान घाट के पास आज शनिवार दोपहर करीब 2 बजे बेडच नदी के पानी में अज्ञात लोगों ने लाल केमिकल युक्त मिला दिया है। जिससे पानी में जीव जंतु मरने की आशंका है। बागीद के ग्रामीण पशुओं को नदी में पानी पिलाने के लिए भी कतरा रहे हैं। मेवेशी चराने वाले ग्रामीण पानी पीने और नहाने के लिए भी डर रह