माण्डलगढ़: लाडपुरा गांव में देवनारायण मंदिर से ट्रांसफॉर्मर को बनाया निशाना, जाग होने पर आरोपी भाग निकले
मांडलगढ़ थाना क्षेत्र के लाडपुरा में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बूधवार रात्रि में बिहारी नाथ देवनारायण मंदिर के पुजारी नंदलाल भोपा ने बताया कि गुरुवार रात्रि करीब 1:00 बजे को चोरों ने विद्युत ट्रांसफॉर्म के तार तोड़कर ट्रांसफॉर्म चुराने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पास में ही स्थित होटल में राजू प्रजापत सो रहे था। जिसके शोर मचाने के बाद यहां से भाग छूटे।