माण्डलगढ़: सलावटिया के निकट पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार महिला की हुई मौत
बिजौलिया से 6 किलोमीटर दूर एनएच 27 सलावटिया के निकट आज गुरुवार दोपहर करीब 1:00 बजे सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गईl पति पत्नी कोटा से कोटड़ी गांव जा रहे थेl सलावटिया निर्माणाधीन ओवरब्रिज के पास पिक अप ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी,पीछे बैठी महिला उछलकर जा गिरीl सड़क पर घिसटने से वह गंभीर घायल हो गईl