रफीगंज के सिंधी बुजुर्ग गांव में गाली-गलौज के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में कृष्णा यादव घायल हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया। मारपीट का आरोप गांव के ही रामाशीष सिंह सहित अन्य लोगों पर घायल ने लगाया है। शुक्रवार दोपहर 12 बजे रफीगंज थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।