बेरमो: फुसरो में बाइक सवार ने हेलमेट से फोड़ा SBI कर्मी की कार का शीशा, भीड़ जमा
Bermo, Bokaro | Jun 10, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो पुराना बीडीओ ऑफिस के पास बुधवार को एक बाइक सवार ने SBI बैंक कर्मी की कार का शीशा हेलमेट से मारकर तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।समय लगभग साढ़े 9 बजे बाइक सवार रमेश कुमार ने आरोप लगाया कि कार ने उन्हें चकमा दिया। पीछा करने पर भी कार नहीं रुकी तो गुस्से में उसने शीशे पर हमला कर दिया।