सुपौल: भपटियाही थाना के पास सड़क हादसे में बाइक की टक्कर, एक युवक की मौत, दो घायल
Supaul, Supaul | Apr 21, 2026 भपटियाही थाना क्षेत्र के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, आंदोली पंचायत के फुलवरिया गांव वार्ड नंबर 16 निवासी स्वर्गीय बिंदु यादव के लगभग 29 वर्षीय पुत्र अनिल यादव अपने चाचा संतोष कुमार के साथ मोटरसाइक