पातेपुर: श्री राम जानकी मठ से राम लला की पालकी बाजे-गाजे के साथ निकली, राममय हुआ इलाका
पातेपुर श्री राम जानकी मठ परिसर से रामनवमी के मौके पर बाजे गाजे एवं भव्य जुलूस के साथ रामलला की पालकी निकाली। मठाधीश बाबा विश्वमोहन दास की महाराज के नेतृत्व में निकली जुलूस बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर पहुंची।जहां वैदिक मंगलाचरण के साथ शाम 4 बजे के करीब भगवान का अधिवास कराया गया। जुलूस में बिहार सरकार के दो मंत्री रमा निषाद व लखेंद्र पासवान शामिल हुए।