चाचौड़ा कुंभराज में पार्वती काली सिंह चंबल लिंक परियोजना के बनाए जा रहे बड़े डैम के विरोध में बीनागंज कृषि मंडी से किसानों ने विशाल वाहन रैली निकाली। चाचौड़ा SDM को मुख्यमंत्री और गुना कलेक्टर के नाम दिए ज्ञापन में 10 नवंबर को किसानों ने कहा, एक बड़े डैम से जमीन और गांव डूब में जाएंगे। दो छोटे-छोटे डैम बनाई जाए जिससे जमीन गांव और लोग बेघर होने से बचेंगे।