गाजीपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में गुरुवार को बाल सुधार गृह गाजीपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाना है।