खैरथल तिजारा जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे किशनगढ़ थाना परिसर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से संवाद किया। एसपी बोले जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने आमजन की सुरक्षा को पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।