गभाना: गभाना में खेल रहे बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान हुई मौत, परिजनों ने थाना के सामने शव रखकर किया हंगामा
गभाना के आंबेडकर चौक के पास 25 मार्च को हुए सड़क हादसे में घायल चार वर्षीय मासूम केशव की इलाज के दौरान गुरुवार सुबह अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में मौत हो गई। केशव घर के बाहर खेल रहा था, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उसे जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया