जवाहर नवोदय विद्यालय, लोधा में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत सदर थानाधिकारी रूपसिंह ने बताया कि शिवानी पुत्री दिलीप निवासी दानपुर के परिजनों की रिपोर्ट प्राप्त कर ली गई है। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की गहन जांच की जाएगी।