जल सुनवाई कार्यक्रम में पेयजल गुणवत्ता की जांच, पानी स्वच्छ पाया गया, एसडीएम बैहर ने मलाजखंड के वार्ड 14 में की जांच
एसडीएम बैहर श्री अर्पित द्वारा 03 फरवरी को बिरसा तहसील अंतर्गत नगरपालिका परिषद मलांजखण्ड के वार्ड क्रमांक 14 में आयोजित जल सुनवाई कार्यक्रम में सहभागिता की गई। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद मलांजखण्ड के अध्यक्ष सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक शाम लगभग 4 बजे उपस्थित रहे। जल सुनवाई के दौरान वार्ड क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की विस्तारपू