कटनी ग्रामीण: बखलेहटा में कोरोना के बाद साप्ताहिक हाट का शुभारंभ, बाजार की रौनक लौटी
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत बखलेहटा में कोरोना काल से बंद पड़ा साप्ताहिक बाजार वर्षों बाद फिर शुरू हो गया। बाजार के शुभारंभ से व्यापारियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। बड़ी माता मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया।